हरिद्वार: जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने बृहस्पतिवार को कश्यप दल फाउण्डेशन द्वारा कश्यप घाट, ऋषिकुल, हरिद्वार में जरूरतमन्दों को भोजन वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम मां गंगा को भोग लगाकर भोजन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

हरिद्वार: जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने बृहस्पतिवार को कश्यप दल फाउण्डेशन द्वारा कश्यप घाट, ऋषिकुल, हरिद्वार में जरूरतमन्दों को भोजन वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम मां गंगा को भोग लगाकर भोजन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कश्यप दल फाउण्डेशन द्वारा मानव हित में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि इस फाउण्डेशन ने लाॅक डाउन के दौरान भी जरूरतमन्दों को भोजन मुहैयाकर पुण्य का कार्य किया है तथा आगे भी फाउण्डेशन का यह प्रयास निरन्तर चलता रहेगा। उन्होंने कश्यप दल फाउण्डेशन को सुझाव दिया कि वे इसके अलावा अन्य जन-कल्याणकारी कार्यों में भी अपना रचनात्मक सहयोग प्रदान करे ताकि समाज में परोपकार की भावना का अधिक से अधिक विकास हो सके। उन्होेने कहा कि टीम भावना से अगर कोई कार्य किया जाता है, तो उसका परिणाम अच्छा ही होता है।
जिलाधिकारी ने इस मौके पर स्व0 हरवीर सिंह जयनर के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
इस अवसर पर कश्यप दल फाउण्डेशन के अध्यक्ष अरूण कश्यप, महामंत्री सोनू कश्यप सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।