दशहरा पर्व के उपलक्ष में हरिद्वार शहर में यातायात डायवर्जन/ पार्किंग एवं रूट प्लान देखे।

दशहरा पर्व के उपलक्ष में हरिद्वार शहर में यातायात डायवर्जन/ पार्किंग एवं रूट प्लान देखे।

1-सेक्टर 4 बीएचएल में रावण दहन के समय सिडकुल की तरफ से आने वाला ट्रैफिक सेक्टर 4 से सिविल अनुरक्षण सेक्टर 3 से स्वर्ण जयंती पार्क होते हुए भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड की तरफ जाएगा।
2- रानीपुर मोड़ तथा भगत सिंह चौक की तरफ से आने वाला ट्रैफिक स्वर्ण जयंती पार्क से बाय बांए सिविल अनुरक्षण सेक्टर 3 से सेक्टर 4 चौक से होते हुए सिडकुल, रोशनाबाद की तरफ जाएगा।
3-सिविल अनुरक्षण सेक्टर 3 के सामने खाली मैदान पर रावण दहन देखने हेतु आए हुए वाहनों की पार्किंग की जाएगी।
4-सेक्टर 4 चौक से स्वर्ण जयंती पार्क चौक के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। केवल आपातकालीन वाहन ही आवागमन कर सकेंगे।
5-सेक्टर 4 चौक से शॉपिंग सेंटर सेक्टर 4 के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।केवल आपातकालीन वाहन ही आवागमन कर सकेंगे।
6-sector-1 चौक बीएचईएल से स्टेट बैंक तिराहा के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।केवल आपातकालीन वाहन ही आवागमन कर सकेंगे।
7-स्टेट बैंक तिराहा से मस्जिद रोड पीट बाजार की तरफ सड़क के दोनों और खाली स्थान पर वाहनों की पार्किंग होगी।
8-सेक्टर 1 बीएचएल में रावण दहन देखने आए वाहनों की पार्किंग स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर 2 के सामने /मानव संसाधन विकास केंद्र के सामने खाली पड़े मैदान पर होगी।
9-बीएचईएल मध्य मार्ग के संपूर्ण क्षेत्र में सड़क के किनारे वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित रहेगा।
10-जटवाड़ा पुल चौक से नहर पटरी की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
11-मोतीचूर पार्किंग में होने वाले रावण दहन में मोतीचूर रेलवे स्टेशन तिराहा से दूधाधारी तिराहा के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
12-मोतीचूर पार्किंग में होने वाले रावण दहन की पार्किंग मोतीचूर तिराहा से मोतीचूर रेलवे स्टेशन की तरफ सड़क के दोनों ओर किया जाएगा।
13-चमगादड़ टापू में होने वाले रावण दहन में भीमगोड़ा की तरफ से आने वाले वाहन पंतदीप पार्किंग में तथा हाईवे की तरफ से आने वाले वाहनों को हनुमान वाटिका से चमगादड़ टापू के पिछले हिस्से में पार्क किया जाएगा।
14-जयराम मोड़ से भीमगोड़ा की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
15-पंतदीप पार्किंग में पार्क वाहनों की निकासी गेट नंबर 1 से होगी।
16-दक्ष मंदिर में होने वाले रावण दहन में होली चौक से आनंदमई पुलिया के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
17-दक्ष मंदिर में रावण दहन देखने हेतु आने वाले वाहन श्रीयंत्र पुलिया से दाहिने दक्षद्वीप पार्किंग में पार्क होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।