हरिद्वार बहादराबाद क्षेत्र के सुमन नगर में विकास प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा अवैध कालोनियों पर कार्रवाई करते हुए सील की गई थी लेकिन सील तोड़कर भू माफिया अवैध तरीके से कॉलोनियों में निर्माण कर रहे हैं इसे देखने वाला कोई नही है।
जानकारी के अनुसार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुमन नगर की कालोनियो पर कार्रवाई के दौरान कॉलोनियों को सील किया गया था लेकिन भू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है की सील की हुई कालोनियों के तार बाड़ को काट कर वहां पर बिल्डिंगों का निर्माण किया जा रहा है।
वही हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि सुमन नगर की कॉलोनियों मे कार्यवाही के दौरान सील किया गया था लेकिन सील की हुई कालोनियो की सील को काटकर भू माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा है उन सभी भू माफियाओं को चिन्हित कर लिया गया है और बहुत जल्द उन सब के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।और बताया कि अलग से क्षेत्र में बिना नक्शे के जो भी कॉलोनियां काट रहे हैं भूमाफिया उन पर भी शिकंजा कसा जा रहा है बहुत ही जल्द उनको भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी ।

