कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गन्ना किसानों को दी बड़ी सौगात

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गन्ना किसानों को दी बड़ी सौगात

कृषि मंत्री जोशी ने झबरेडा के शेरपुर गांव पहुंचकर किया ऑर्गेनिक गन्ना क्रेशर का शुभारंभ

हरिद्वार, 10 अक्टूबर । प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज झबरेड़ा के ग्राम शेरपुर खेलमऊ पहुंचे ।जहां कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जीवामृत ऑग्रेनिक फार्मर प्रोडयूशर कम्पनी लि० का गन्ना क्रेशर पैराई सत्र 2022-23 का भव्य शुभारम्भ किया । झबरेड़ा के ग्राम शेरपुर पहुंचने पर कृषि मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी को आयोजको द्वारा संस्थान के प्रोडक्ट भेंट किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी अस्वस्थ होने के बावजूद भी कार्यक्रम में पहुंचे और ऑर्गेनिक गन्ना क्रेशर का शुभारंभ कर किसानों को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि मै मंदिर, सैनिकों और किसानों के कार्यक्रम कभी नहीं छोड़ता हूं । मंत्री जोशी ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो सपना है किसानों की आय दुगनी करने का संकल्प जो मोदी ने लिया है । उसको पूरा करने का काम और शुरवात अगर कहीं से हो रहा है, तो वह इस ऑर्गेनिक गन्ना क्रेशर से हो रही है।
मंत्री जोशी ने कहा कि क्षेत्र में इस ऑर्गेनिक गन्ना क्रेशर की शुरुवात होने से जहां गन्ना किसानों को इसका लाभ होगा वहीं दूसरी तरफ ऑर्गेनिक को भी निश्चित तौर पर मजबूती मिलेगी। मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में में अभी 34% ऑर्गेनिक है परंतु सरकार का संकल्प है कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो हम किसानों की आय और ऑर्गेनिक खेती को दुगना करेंगे इस दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे है। इसके साथ ही मंत्री जोशी ने क्षेत्र में किसानों को लेब की समस्या को लेकर मुख्य मंत्री से वार्ता कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया साथ ही मंत्री जोशी ने क्षेत्र में बंद में खाद के गोदाम को शीघ्र सुचारू करने का भी आश्वासन दिया।

इस अवसर पर चेयरमैन विजयपाल, पूर्व विधायक चौधरी यशवीर, चौधरी अजीत सिंह, राजपाल, पवन तोमर, शीशपाल, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।