मदन कौशिक विधायक हरिद्वार ने मंगलवार को ज्वालापुर इण्टर कॉलेज, बहादराबाद में 11 से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले त्रि-दिवसीय जनपदीय प्रारम्भिक शिक्षा एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

हरिद्वार। मदन कौशिक विधायक हरिद्वार ने मंगलवार को ज्वालापुर इण्टर कॉलेज, बहादराबाद में 11 से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले त्रि-दिवसीय जनपदीय प्रारम्भिक शिक्षा एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

मदन कौशिक ने प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे बालक-बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि आज हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखण्ड के सभी जनपदों में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन पूरे हर्ष एवं उल्लास के वातावरण में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्वस्थ वातावरण का सृजन होता है, जो हमें आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करता है।
मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बनने के बाद से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में वन्दना कटारिया जैसे अन्य कई उदीयमान खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे0 हैं तथा आप लोग भी उसी कतार में खड़े हैं, जो विभिन्न खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उभर कर सामने आयेंगे तथा प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे।
इस मौके पर प्रतियोगिता में भाग लेने आये जनपद के सभी ब्लॉकों-बहादराबाद, रूड़की, खानपुर, लक्सर, भगवानपुर, नारसन के बालक-बालिकाओं ने बैण्ड की मधुर धुन के बीच शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया तथा लक्सर की सोनाक्षी ने मशाल के साथ पूरे खेल मैदान का चक्कर लगाया। इसके पश्चात प्रतियागिताओं के आयोजन में पूरा सहयोग देने के उद्देश्य से सभी को शपथ भी दिलायी गयी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज ज्वालापुर की छा़त्राओं ने सरस्वती वन्दना, आनन्दमयी सेवा सदन की छात्रओं ने स्वागत गीत तथा मां गंगा के अवतरण के प्रसंग का मंचन के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने मनमोहक नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में विधायक हरिद्वार का पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री के0 के0 गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा0 शि0) शिव प्रसाद सेमवाल, संजय पुण्डीर,गजेन्द्र सिंह, सुबोध कुमार,पवन, तीरथ पाल, जितेन्द्र, राजबीर, गोपाल भट्टाचार्य, योगेन्द्र पाल, गौरव भाटिया सहित प्रधानाचार्य, अध्यापक तथा बड़ी संख्या में खेल व सांस्कृतिक प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।