पथरी। पुलिस लगातार अवैध कच्ची शराब के कारोबार करने वालो पर लगाम लगा रही है लेकिन यह इतने शातिर लोग होते है कि पुलिस की भनक लगते ही यह रफू चक्र हो जाते है शनिवार को खास मुखबिर की सूचना पर डानडी गांव में दूध की देरी में अवैध कच्ची शराब का कारोबार करते हुवे दस लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमे 1, दिनेश सिंह पुत्र केदार सिंह, निवासी मोहल्ला चौहान, कोतवाली ज्वालापुर,2,बिजेन्द्र पुत्र हरिलाल निवासी अलीपुर थाना बहादराबाद,3, ललित शर्मा,देवदत्त शर्मा निवासी डानडी थाना पथरी को गिरफ्तार कर न्यालय में पेश किया।
पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई आनंदपाल,प्रमोद कुमार, शोदिस, दौलत, ब्रजमोहन, दीपक, का सहयोग रहा।
वही एसएचओ दीपक कठैत ने बताया कि नशा मुक्त अभियान के तहत नशा खोर अपराधियो के लिए ही मुझे भेजा गया है अगर तुम लोग खुद नही सुधरे तो तुम्हारे खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर कार्रवाई की जायेगी।
