बहादराबादl देहरादून आई एम ए मैं आज जिला मुख्यालय के समीप ग्राम आनेकी हेतमपुर निवासी एक युवा आज प्रशिक्षण प्राप्त कर सेना की मद्रास इंजीनियरिंग कोर में कमीशन प्राप्त अधिकारी बन गयाl प्राप्त विवरण के अनुसार आई एम ए में क्षेत्र का कोई युवा ही पहुंच पाता है ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 20 वर्ष पूर्व ग्राम बोंगला का तथा युवा औरंगाबाद से चयन हुआ था इतने दिनों अंतराल बाद ग्राम अनेकी हेतमपुर के आदर्श चौहान आज लेफ्टिनेंट बन गए आदर्श चौहान ग्राम अनेकी हेतमपुर निवासी है उसके पिता सरवन कुमार चौहान रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में कार्यरत है तथा उनकी माता सुशीला चौहान एक ग्रहणी है जबकि उनकी बड़ी बहन आकांक्षा चौहान पंतनगर यूनिवर्सिटी में एग्रीकल्चर से एमएससी कर रही है स्थानीय लोगों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने खुशी का इजहार किया ज्ञात हो 2017 में एनडीए में सिलेक्शन हुआ था 3 वर्ष खड़कवासला पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त किया उसके बाद आईएमए देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त कर आज सेना की मद्रास इंजीनियरिंग कोर मैं कमीशन प्राप्त अधिकारी बन गए इसके लिए क्षेत्र के अनेक लोगों ने इस युवा अधिकारी को बधाई दे दी है यद्यपि करो ना चलने के कारण वहां देहरादून में किसी को जाने की अनुमति नहीं दी गई परंतु वीडियो के मार्फत ही उसके घर वालों ने तथा परिचित व रिश्तेदारों ने कपूरथला से परेड का पासआउट देखा जिसमें वह फूले नहीं समा रहे हैंl
