बहादराबाद। एक दिन पूर्व युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने को लेकर मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर रही है।

बहादराबाद। एक दिन पूर्व युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने को लेकर मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर रही है।

थाना बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम बोंगला से रोहालकी जाने वाले मार्ग पर पास के खेत में पुलिस ने खून से लथपत पड़ा एक शव बरामद किया था जिसकी पहचान 23 वर्षीय रोहित निवासी इब्राहिमपुर के रूप में हुई थी मृतक शरीर पर धार दार हथियारों के निशान पाए जाने से परिवार जन हत्या की आशंका जता रहे थे। मृतक के पिता पवन सैनी निवासी इब्राहिमपुर ने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर बताया कि लगभग एक माह से देहरादून रह कर मजदूरी कर रहा था।उन्होंने बताया कि 14 तारीख को उसने फोन पर अपने घर आने की सूचना दी थी लेकिन देर रात तक घर न पहुंचने पर उससे सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उससे सम्पर्क नही हो सका। उसके परिजनों को उसकी चिंता लगने लगी। परिजनों ने उसकी तलाश की।मंगलवार सुबह खेत मे अज्ञात शव की सूचना पर परिजन मोके पर पहुँचकर उसकी शनाख्त रोहित के रूप में की। उसका मोबाइल, बाइक और दस हजार रुपये गायब थे । हत्या की आशंका को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एसओजी सहित पांच पुलिस टीम गठित की गयी।सभी टीमें जांच में जुट गई है।बहादराबाद,बोंगला आदि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि मृतक की जेब से पैसे मोबाइल आदि कोई भी सामान बरामद नही हुआ। मामला लूट का भी नजर आ रहा है लेकिन जिस बेरहमी से गला काटा गया है उसे देखकर हत्या लगती है।उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है पुलिस घटना का जल्दी ही खुलासा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।