जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग की हत्या क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही है हत्यारे की तलाश

जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग की हत्या क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही है हत्यारे की तलाश

बहादराबाद थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग किसान की हत्या कर शव को जलाने की घटना से सनसनी फैल गई। आरोप है कि जमीनी विवाद में किसान की हत्या उसके भाई ने की है,लेकिन फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच में जुटी हुई है l दावा है कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य एकत्र किए हैं। सोमवार की सुबह राजपाल निवासी ग्राम खेड़ली अपने खेत में गया था। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो इसके बाद परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की। सोमवार की देर रात बेगमपुर स्थिति फैक्ट्री के पास राजपाल का अधजला शव मिला। जिससे हड़कंप मच गया सूचना पर बहादराबाद थाना प्रभारी अनिल चौहान, कस्बा बाजार चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल सहित पूरी टीम मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक के बेटे मोंटी ने थाने में तहरीर देकर पिता की हत्या उसके चाचा बाल सिंह और दो बेटों कपिल एवं सन्देश करना बताया है l पुलिस ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज़ कर उनकी तलाश शुरू कर दी है मोंटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजपाल और उसके चाचा बाल सिंह का खेत को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सिचाई विभाग की जमीन मृतक के पिता अतरू को लगभग 50 वर्ष पूर्व पट्टे रूप में मिली थी। जिसको लेकर विवाद था। मोंटी का आरोप है कि उसके चाचा बाल सिंह ने ही पिता की हत्या की है।

वही थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि मामले की हर एंगल पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।