बहादराबाद ! प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वाधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष सनत शर्मा, महामंत्री परमेन्द्र नारायण व संचालन संजय लांबा ने किया !

बहादराबाद ! प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वाधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष सनत शर्मा, महामंत्री परमेन्द्र नारायण व संचालन संजय लांबा ने किया !

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बी० बी० चंदेला और डॉक्टर अर्जुन नागयान को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर अर्जुन नाग्यान ने कहा हिंदी सभी धर्मों को आपस में एक कड़ी के रूप में जोड़ती है हिंदी लगभग पूरे देश में बोली व जानी जाती है l परंतु पत्रकारों के लिए आज भी समस्या जस की तस बनी हुई है इसके लिए सरकारों को और ज्यादा प्रयास करने की आवश्यकता हैl ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बी बी चंदेला ने कहा शहर के पत्रकारों को सारी सुविधाएं तो मिल जाती हैं परन्तु ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को आज भी समस्याओं से रूबरू होना पड़ रहा है आज भी ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को शहर जैसी सुविधा ना मिलने के कारण ग्रामीण क्षेत्र की पत्रकारिता दम तोड़ रही है उन्होंने सरकार से मांग की कि रजिस्टर्ड क्लब या पत्रकार संगठन के सभी सदस्यों को सामूहिक बीमा व सरकारी कर्मचारी की तरह मेडिकल सुविधाएं मिलनी चाहिए ! क्लब के अध्यक्ष सनत शर्मा ने कहा कि 60 वर्ष के ऊपर सभी पत्रकारों को मासिक पेंशन मिलनी चाहिए ताकि वे अपना जीवन शांतिपूर्ण निर्वहन कर सके सरकार ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर उनके जीवन को आसान बनाने के लिए दृढ़ संकल्प हो ।

इस अवसर पर प्रमोद कुमार गौतम, संजय लांबा, प्रवेंद्र नारायण, मित्रपाल,ओम प्रयास, धर्मराज, हितेश कथुरिया(हन्नी), हितेश चौहान, नवनीत शर्मा, आशीष शर्मा, दिव्यांश शर्मा, मनीष पाल,सुखदेव सिंह निर्भय, प्रभात कौशिक आदि पत्रकार उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।