हरिद्वार पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 03 आरोपी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई 06 मोटरसाइकिल बरामद

हरिद्वार पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 03 आरोपी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार,

अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई 06 मोटरसाइकिल बरामद

वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं इन अपराधों में लिप्त अभियुक्तों एवं गैंग को सलाखों के पीछे भेजने के लिए कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जनपद के सिटी एवं देहात क्षेत्र में विभिन्न टीमें सक्रिय सिड़कुल पुलिस ने चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित घटनास्थलों को चिन्हित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने चोरी करने की फिराक में सिडकुल क्षेत्र ABB चौक से किर्वी चौक की ओर से आ रहे तीन संदिग्धों को चोरी की दो मोटर साइकिल के साथ पकड़ लिया। अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ के पश्चात चार अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं। बरामद कुल 06 मोटर साइकिलों में से अभियुक्तों ने 05 मोटर साइकिल सिड़कुल थाना क्षेत्र से ही चुराई गई थी। शेष 01 मोटर साइकिल के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।  पकडे गये युवक अपने शौक पूरे करने के लिये मोटर साइकिल चोरी किया करते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-आशू कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी औरंगपुर बसंता थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता किराए का मकान रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार। 

2.केशव चौहान पुत्र सतीश चौहान निवासी ग्राम कुरानी थाना जानी जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल पता किराए का मकान रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार 

3.सचिन पुत्र विनोद निवासी ग्राम कुरानी  थाना जानी जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल पता किराए का मकान महादेवपुरम थाना सिडकुल। 

बरामदगी विवरण

1-मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस- 04 

2-मोटरसाइकिल पैशन प्लस- 01

3-मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर- 01

पुलिस टीम

थानाध्यक्ष सिडकुल मनोहर सिंह भण्डारी,उ0नि0 संदीप चौहान,अ0उ0नि0सुभाष रावत, हे0का0 सुनील सैनी,हे0का0 देवेन्द्र चौधरी,का0 संदीप,कां0 वसीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।