हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में, आगामी 12 फरवरी,2024 को ऋषिकुल मैदान में वृहद रूप से प्रस्तावित मुख्यमंत्री के ’’मातृ शक्ति सम्मेलन’’(लाभार्थी संवाद) की रूपरेखा एवं तैयारी के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में, आगामी 12 फरवरी,2024 को ऋषिकुल मैदान में वृहद रूप से प्रस्तावित मुख्यमंत्री के ’’मातृ शक्ति सम्मेलन’’(लाभार्थी संवाद) की रूपरेखा एवं तैयारी के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के  प्रस्तावित ’’मातृ शक्ति सम्मेलन’’(लाभार्थी संवाद) के वृहद रूप से आयोजित किये जाने की तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तार से विचार-विमर्श किया। धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये बजट की क्या व्यवस्था रहेगी, कितने हजार की संख्या में मातृ शक्ति इस सम्मेलन में भाग लेंगी, इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा किन-किन योजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन किया जायेगा, कितने करोड़ की इन योजनाओं की लागत होगी, कौन-कौन से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, गाड़ियों की किस तरह से व्यवस्था की जायेगी आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि सम्मेलन की वृहद्ता को देखते हुये कार्यक्रम स्थल ऋषिकुल मैदान के अलावा अन्य विकल्पों पर भी विचार विचार किया जा सकता है। 

जिलाधिकारी ने बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ’’मातृ शक्ति सम्मेलन’’ की तिथि के लिये एक ट्रैफिक प्लान बनाना सुनिश्चित करें तथा गाड़ियों की कैसे तथा कहां पार्किंग की जानी है, इस सम्बन्ध में भी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस सम्मेलन में जूट बैग, टेरीकोटा, अचार, कताई-बुनाई, श्रीअन्न आदि से जुड़े हुये कौन-कौन से स्वयं सहायता समूह शामिल होंगे, का एक विवरण तैयार कर लें। उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे तीन भीतर एक रूट चार्ट तैयार कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।  उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों तथा स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी लगाये जायेंगे, जिसकी तैयारी अभी से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस सम्बन्ध में एक कमेटी के गठन के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दिवेश शाशनी, प्रशिक्षु आईएएस दीपक रामचन्द्र सेठ, डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह, एस0पी0 सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, पीडी के0एन0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एमएनए रूड़की विजयनाथ शुक्ल, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, डीईएसटीओ श्रीमती नलिनी ध्यानी, डीपीएम संजय सक्सेना, एआरटीओ श्रीमती रश्मि पन्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी0आर0 मलेठा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुलेखा सहगल, ईई यूपीसीएल अरविन्द कुमार,  दीपक सैनी,अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुभाष शाक्य बीडीओ जयेन्द्र भारद्वाज, मानस मित्तल, श्रीमती सुमन कोटियाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।