सोएब का हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में

सोएब का हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में।

बहादराबाद। क्षेत्र मैं कुछ दिन पहले सोएब को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी सोएब के पिता मुज्जमिल ने हत्यारों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

आपको बताते चले कि कुछ दिन पहले बहादराबाद थाना क्षेत्र के गांव मगरूमपुर में सोएब पुत्र मुजम्मिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके चलते सोएब के पिता ने हत्यारों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। बहादराबाद पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर हत्यारों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया था जिसके चलते सभी टीम अलग-अलग दिशा में अपने काम पर लग गई सोमवार को खास मुखबिर की सूचना पर मेन हाईवे रोहालकी बाईपास से उपरोक्त घटना मैं मृतक सोएब को गोली मारने वाले अभियुक्त अखलाख पुत्र सहवास निवासी ग्राम जैनपुर मतलूबपुर खुर्द थाना लक्सर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अखलाख ने बताया कि बोड़ाहेड़ी गांव में मेरे मामा मुजम्मिल का घर है उसी गांव में मेरे दोस्त भी रहते हैं 27 जुलाई को मेरे दोस्त आदिल ने मुझे ईद की दावत पर अपने घर पर बुलाया था तो मैं अपने गांव मतलूबपुर से अपने मामा मुजम्मिल के घर आया तो मेरे मामा ने बताया कि ग्राम मगरूमपुर का लड़का मोहम्मद वली मुझे आज कल बहुत परेशान कर रहा है कुछ दिन पहले मैंने मोहम्मद वली का पिटाई का वीडियो अपने फेसबुक के स्टेटस में लगाकर वायरल कर दिया था जिस बात को लेकर मोहम्मद वली मुझसे रंजीत रखता है और मैंने आज उसे बात करने के लिए मगरूमपुर हाई स्कूल में बुलाया है तो मैंने अपने मामा से कहा कि तुम चिंता ना करो आज उसे देख लेते हैं फिर मैं अपने मामा के साथ आदिल के घर दावत में आ गया वहां पर हमें दावत में गांव के अन्य लड़के मिले हम सभी लोग मगरूमपुर हाई स्कूल के पास पहुंचे तो मोहम्मद वली अपने अन्य साथियों के साथ आया वह आते ही मेरे मामा के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा तो फिर मैंने एक हवाई फायर कर दिया तो मगरूमपुर के लड़के इधर उधर भागने लगे किंतु इनमें से सोएब मेरे मामा को पीटने आ गया फिर मैंने तमंचे से सोएब को गोली मार दी तो वह वही रोड से नीचे खेत पर गिर गया अभियुक्त उपरोक्त की निशानदेही पर हत्या मैं प्रयुक्त आला कत्ल अवैध देसी तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस को बरामद किया गया उपरोक्त गंभीर घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त अखलाख को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा जायेगा।

पुलिस टीम में

थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल, उप निरीक्षक संदीप चौहान, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह पुंडीर, एचसीपी दिनेश लाल ,कांस्टेबल प्रेम सिंह, कांस्टेबल सुशील चौहान ,कांस्टेबल बलबीर चौहान, कांस्टेबल मुकेश नेगी, कांस्टेबल हरविंदर सिंह ,आदि का काफी सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।