पथरी। क्षेत्र में तीन दिन पूर्व में काठा पीर जंगल के रास्ते पर कुछ लुटेरों ने एक फाइनेंसर से 49 हजार रुपए की लूट कर फरार हो गए थे फाइनेंसर ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

पथरी। क्षेत्र में तीन दिन पूर्व में काठा पीर जंगल के रास्ते पर कुछ लुटेरों ने एक फाइनेंसर से 49 हजार रुपए की लूट कर फरार हो गए थे फाइनेंसर ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

तभी पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर लुटेरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया ओर मामले में लग गयी पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। पुलिस जल्द ही लूट की घटना का खुलासा कर सकती है। लूट में शामिल बदमाशों की तलाश में पुलिस की चार टीम लगी हुई है। जो उत्तराखंड व यूपी में कई स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। छह अगस्त को दोपहर में डेढ़ बजे करीब फाइनेंसर सहदेव बाइक से काठापीर दरगाह की ओर जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने फाइनेंसर की बाइक में टक्कर मार कर उसे नीचे गिरा दिया। इससे पहले वह संभल पाता। बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। माना जा रहा है कि सुल्तानपुर से ही बदमाश फाइनेंसर का पीछा करते आ रहे थे और काठापीर दरगाह के निकट मौका पाकर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। तब पुलिस ने बदमाशों की तलाश में पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं लग सका था। गांव मुजफ्फराबाद, जिला सहारनपुर, यूपी निवासी व्यक्ति सहदेव फाइनेंसर का काम करता है। सहदेव सहारनपुर से पथरी क्षेत्र में सप्ताह में एक दिन लोगों से पैसे लेने आता है।
वही। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि लूट के मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही लूट की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।