हत्या का आरोपी अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में,
लक्सर। हत्या के आरोपी अभियुक्त को खास मुखबिर की सूचना पर खानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
वही थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया कि 13 जुलाई 2021 को सीताराम पुत्र सोनू गिरी निवासी ग्राम तुगलपुर थाना खानपुर ने अपने भाई जय भगवान गिरी पुत्र सोनू गिरी निवासी ग्राम तुगलपुर की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसकी जांच उप निरीक्षक आशीष शर्मा के द्वारा की जा रही थी बारीकी से जांच मैं पूछताछ करने पर उपरोक्त में गुमशुदा जय भगवान गिरी उम्र 58 वर्ष उसी की पत्नी श्रीमती अर्चना गिरी के द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2021 की रात्रि में गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी उसके बाद उपरोक्त की विवेचना थानाध्यक्ष खानपुर अभिनव शर्मा के द्वारा की जा रही थी मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त ने अपने भाई मोनू एवं अपने पुत्र की मदद से गंगा नदी में शव को फेंक दिया था दिनांक 3 अगस्त 2021 को अभियुक्त अर्चना पत्नी स्वर्गीय जय भगवान को गिरफ्तार किया जा चुका था अर्चना का भाई अभियुक्त मोनू पुत्र कर्षण दत्त निवासी ग्राम ब्रिज बिहार कॉलोनी नंबर 10 थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिर खास द्वारा मोनू को आज अपने भांजे को लेने के लिए तुगलपुर में आ रहा था मोनू को डीएस रोलिंग फैक्ट्री से तुगलपुर की ओर आने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया उसको न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा, आशीष शर्मा,कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह ,राहुल कुमार, आदि शामिल रहे।
