एसडीएम को पत्र देकर तालाब के पट्टे को निरस्त करने की मांग की।

एसडीएम को पत्र देकर तालाब के पट्टे को निरस्त करने की मांग की।

लक्सर। क्षेत्र के निरंजनपुर ग्राम वासियों ने एक पत्र एसडीएम को देकर बताया कि निरंजनपुर में तालाब के नाम पर पट्टा अलाट हुआ है वह गलत तरीके से किया गया है ।क्योंकि जिस व्यक्ति के नाम पट्टा किया गया है उसके पास पहले से ही राशन विक्रेता की दुकान है और वह बहुत ही पैसे वाला व्यक्ति है उसको निरस्त करके उस तालाब के पट्टे को ससर्वोजनिक खेल का मैदान बना दिया जाए जिससे बच्चों को खेलने के लिए फील्ड मिल जाएगा और बड़े बूढ़े बुजुर्गों को वहां पर घूमने से सूद हवा और आराम मिलेगा। उन्होंने चेतावनी भरे लफ्जों में कहा अगर यह पट्टा निरस्त नहीं किया गया तो भाजपा किसान मोर्चा उसके लिए आंदोलन करेगा ।और उसमें चाहे किसी भी हद तक जाना पड़े हम जाएंगे उसमें किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटा जाएगा ।
उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आपके पत्र के द्वारा मामला संज्ञान में आया है इसकी जांच कराई जाएगी जांच में जो भी सत्य सामने आएगा उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पत्र देने वालों में सुनील चौहान, धर्म सिंह ,मोहनलाल ,योगेश कुमार ,ज्ञानचंद, महावीर सिंह, रोहतास, मुकेश ,विनोद, विपिन, लकी राम, दयाल सिंह, राजेश कुमार ,आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।