हरिद्वार। भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर पर प्रदेश संगठन के प्रभारी खिलेंद्र चौधरी के प्रथम आगमन पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में जनपद के पदाधिकारियों ने फूल माला, पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेट कर भव्य स्वागत किया।

हरिद्वार। भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर पर प्रदेश संगठन के प्रभारी खिलेंद्र चौधरी के प्रथम आगमन पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में जनपद के पदाधिकारियों ने फूल माला, पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेट कर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आदेश सैनी ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि संगठन प्रभारी खिलेंद्र चौधरी भारतीय जनता पार्टी के बहुत पुराने एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। जिन्होंने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी के अनेकों दायित्व का बखूबी निर्वहन किया है। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई हैं। मैं प्रभारी को आश्वस्त करता हूं कि प्रदेश संगठन एवं आपके द्वारा जो भी कार्य भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार को दिया जाएगा। हम सब मिलकर उस काम को पूरा करेंगे ओर पार्टी के बूथ स्तर पर कार्य चल रहे हैं उनको अति शीघ्र पूरा करके प्रदेश संगठन को भेज दिया जाएगा भाजपा हरिद्वार के संगठन प्रभारी खिलेंद्र चौधरी ने कहां कि भाजपा जिला कार्यालय पर हुए स्वागत के लिए सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को साधुवाद देता हूं साथ ही साथ संगठन की गतिविधियां जनपद में और तेजी के साथ आगे बढ़े इसके लिए हम सबको मिलजुल कर काम करना है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जो जन कल्याणकारी योजनाएं एवं देश के विकास की योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमारा दायित्व है कि हम उन योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर तक जाकर आम जनमानस तक पहुंचाने का काम करें तथा प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से प्रदेश के विकास कार्यों को गति प्रदान की है तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस में विश्वास जगाने का काम किया है जिस कारण से ही भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीतने जा रही है।
इस अवसर पर अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, अंकित आर्य, योगेश चौधरी, प्रवेश प्रिया, अनामिका शर्मा, आशु चौधरी, लव शर्मा, विजय कुमार, तेलूराम प्रधान, निपेंद्र चौधरी धर्मेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप पाल, सचिन गुर्जर, बहरोज आलम, नागेंद्रराणा, चंदन चौहान, विकास पाल, सोनू धीमान, प्रशांत पोसवाल, मास्टर जितेंद्र सैनी, चंदन त्यागी, सुबोध शर्मा, राजबाला सैनी, विकास गौतम, राजकुमार एडवोकेट, मयंक गुप्ता, आशुतोष शर्मा, डॉ मधु सिंह, अजीत सिंह चौधरी, शोभाराम प्रजापति, योगेश चौहान, नरेश धीमान, रीमा गुप्ता, प्रतिभा चौहान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।