5 सितम्बर को किसान महा पंचायत में शामिल होने के लिए की अपील। गुफरान
लक्सर। क्षेत्र के मखयाली खुर्द उर्फ जैनपुर मैं प्रदेश सचिव गुफरान ने एक मीटिंग का आयोजन किया गया।
जिसमें लोगों को बताया गया कि बगैर हल्ले गुल्ले के कल संयुक्त मोर्चे की किसान महापंचायत मुजफ्फरनगर में होने जा रही है जिसमें लोगों को अपने वाहनों में बैठकर लाखो की तादाद में किसान महापंचायत में पहुंचना है उन्होंने यह भी कहा कि इस महापंचायत में लोगों को अपने वाहनों से पहुंचना है जिससे भारत सरकार ने जो तीन काले कानून बनाए हैं उनको निरस्त कराने व एमएसपी पर गारंटी के लिए किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार ने जो किसानों पर लाठी चार्ज किया है वह बहुत ही निंदनीय घटना हैं अगर किसानों की बात नहीं मानी गई तो जो भी संयुक्त मोर्चा आदेश देगा उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की में जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि हमारे नेता किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत के आदेश अनुसार ही आगे की रणनीति अमल में लाई जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के हित को देखते हुए सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने चाहिए।
