बंद पुलिया को खोलने के लिये एसडीएम ने दिए आदेश।
लक्सर। क्षेत्र के बसेड़ी गांव में कुछ वर्षो पहले मेन रोड पर बनाई गई पुलिया को लोगों के द्वारा मिट्टी डालकर बन्द कर दिया गया था जिससे कब्रिस्तान में पानी भर जाता है और किसानों की कई सो बीघे फसल भी पानी में डूब जाती है जिससे लोगों में भारी रोष पैदा हो गया गुलबहार हाजी ने एक पत्र एसडीएम को देकर पुलिया खुलवाने के लिए दिया। एसडीएम ने उस पत्र को आवश्यक कार्यवाही हेतु तहसीलदार को दिया उस पर जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो गुलबहार हाजी ने फिर एक पत्र एसडीएम को दिया उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गुलबहार हाजी द्वारा दी गई उस दरखास्त पर कारवाही करते हुए जेसीबी भेज कर बंद पड़ी पुरिया को खुलवा दिया वहां पर कुछ लोगों मे हल्की-फुल्की नोकझोंक भी हुई उसके बावजूद भी एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी के सख्त निर्देश से पानी की पुलिया को खोल दिया गया देखना यह है कि अब इस पुलिया के माध्यम से पूरे क्षेत्र का पानी निकल पाएगा या दूसरी पुलिया को भी खुलवाने के आदेश करवाने पड़ेंगे पुलिया खुलने से बसेड़ी गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली हैं।
