10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
लक्सर। पुलिस ने एक अभियुक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है कोतवाल प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि एक अभियुक्त अवैध कच्ची शराब निकालकर बेचने का काम करता है उस सूचना पर रायसी पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन मोहन द्विवेदी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया टीम के द्वारा उस व्यक्ति की घेराबंदी कर हबीबपुर में ईदगाह के पास गन्ने के खेत से कैन लेकर बाहर निकल रहा था तभी उसको गिरफ्तार कर लिया गया उस जरी कैन मे 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई वही गन्ने के खेत में 150 लीटर लहान को भी नष्ट किया पूछताछ करने पर उसने अपना नाम लोकेश पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम हबीबपुर कुड़ी कोतवाली लक्सर बताया उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया ।
