हरिद्वार। नेहरू युवा केन्द्र टिहरी गढवाल द्धारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में फिट इन्डिया फ्रीडम रन 2.0 के अन्र्तगत जनपद टिहरी गढवाल में जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह द्वारा मैराथन दौड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ आमंत्रित अतिथियों को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया।

हरिद्वार। नेहरू युवा केन्द्र टिहरी गढवाल द्धारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में फिट इन्डिया फ्रीडम रन 2.0 के अन्र्तगत जनपद टिहरी गढवाल में जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह द्वारा मैराथन दौड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ आमंत्रित अतिथियों को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिला युवा अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि जनपद टिहरी में बादशाहीथौल से राजकीय इन्टर कालेज, रानीचैरी तक युवाओं की दौड करवायी गयी, जिसमें युवाओं द्वारा बढ़-चढकर हिस्सा लिया गया। मैराथन दौड में अरुण उनियाल ने प्रथम स्थान एवं अंशुल सजवाण ने द्वितीय स्थान एवं राहुल बेलवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
युवा अधिकारी द्वारा बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद टिहरी के विभिन्न ब्लाको के 75 ग्रामो में मैराथन दौड का आयोजन कराया जा चुका है।
कार्यक्रम में मुख्य अतित्थि के रूप मे उमेश सहानी, राज्य निदेशक, संजय नेगी, उपाध्यक्ष, ओ० बी०सी०आयोग, श्रीमती शिवानी बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख चंबा, डॉ प्रमोद उनियाल, भाजपा मीडिया प्रभारी, अरुण उनियाल, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, अक्षत बिजल्वाण, जिला सयोंजक, नमामि गंगे तथा नेहरू युवा केन्द्र संगठन से सुमित रावत, ऋतिका डोभाल, स्वाति मल, प्रवेश कोठारी, मोहन रावत, अनिल हटवाल, स्मिता, सूरज जोशी, सचिन लाल तथा सचिन सजवाण, जिला सयोंजक, अखिल भारतीय विधार्थी परिषद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।