पथरी। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के इक्कड़ कला गांव में बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

पथरी। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के इक्कड़ कला गांव में बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि 2022 के चुनाव में बीजेपी को हराकर बीएसपी का झंडा लहराना है और कहा कि हम लोग बूथ मजबूत करेंगे हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को बूथ पर मजबूत होने के लिए कहा गया अगर हमारा बूथ मजबूत होगा तभी हम जीता पाएंगे और कहा कि पार्टी के अंदर कार्यकर्ताओं में आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के लिए काम करे और बीजेपी वह कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने बातों बातों में बीजेपी पर टॉर्च कशते हुवे कहा कि बीजेपी के राज में महंगाई चरम पर पहुंच गई है आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है ऐसी पार्टी को तो जड़ से उखाड़ कर फेंक देना चाहिए।
वही प्रदेश प्रभारी मदनलाल ने कहा कि आज हमारी समीक्षा बैठक की गई है समीक्षा बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि आप लोग अपने बूथ पर मजबूत रहें और 2022 के आने वाले चुनाव में पार्टी को मजबूत करने का काम करें और कहा कि बहुजन समाजवादी पार्टी से अच्छी कोई पार्टी नहीं है यह सब को जोड़ने वाली पार्टी है और सबको साथ लेकर चलती है जब भी उत्तर प्रदेश में बहन जी की सरकार रही है तो महंगाई कभी नहीं हुई गरीब बेसहारों को सहारा दिया गया और बहन जी की सरकार में अधिकारी अपने म्यान में रहे इसीलिए हमें उत्तराखंड में भी बहन जी की सरकार लानी है और इन भ्रष्टाचार अधिकारियों व सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगे।
वहीं दूसरी ओर बहुजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता इरशाद अली ने कहा कि आज समीक्षा बैठक की गई है सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि 2022 के चुनाव को लेकर मजबूत रहें और पार्टी किसी भी प्रत्याशी को टिकट देकर भेजेगी हमें उसे जिताने का काम करना है ना कि कोई जातिवाद या भेदभाव नही रखना है कार्यकर्ता के रूप में रहकर काम करना है और पार्टियों को मजबूत करने का काम करें ।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष भंवर सिंह विधानसभा अध्यक्ष मोनू वालिया, दिनेश चौहान कोषाध्यक्ष ,यूनुस अंसारी जिला पंचायत सदस्य फुरकान अहमद, ,मोनू राणा,  पंकज  सैनी ,पूर्व जिला अध्यक्ष नाथीराम, पूर्व प्रधान सतीश कुमार ,राजेंद्र, धर्म सिंह, हारून महेंद्र सिंह ,ललित कुमार ,आदिल खान ,अश्वनी कुमार, प्रमोद कुमार, जोरा सिंह, गिरधारी लाल, मोहम्मद हाफिज आदि बीएसपी कार्यकर्ता मौजूद रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।