अवैध खनन में कई वाहन किये सीज।
लक्सर। क्षेत्र में अवैध खनन का गढ़ कहलाने वाले लक्सर के कई हिस्सों में अवैध खनन लगातार होता रहता है जिस पर शासन व प्रशासन ने रविवार को अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डंपर व चार ट्रक्टर ट्राली पकड़कर सीज कर कार्रवाई की आज हुई बड़ी कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है आज सभी खनन माफिया अंडर ग्राउंड हो गए हैं लक्सर की सड़कों पर कार्यवाही के बाद अभी तक अवैध खनन से भरा कोई वाहन देखने को नहीं मिला ऐसा लगता है आज हुई कार्रवाई से खनन माफियाओं के हौसले टूट गए हैं।
वही मुकेश चंद्र रमोला ने बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध खनन की शिकायत मिली थी उस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आज कई वाहनों को सीज किया है उन्होंने यह भी कहा कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।अवैध खनन करने वालों के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी किसी भी कीमत पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।।
