रामपुर रायघटी में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ ने अनुपमा रावत का किया स्वागत।
लक्सर। क्षेत्र के रामपुर रायघटी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पुत्री अनुपमा रावत का रामपुर रायघटि पहुचने पर कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।
राष्ट्रीय महासचिव महिला कांग्रेस अनुपमा रावत ने कहा कि इस सरकार ने कोंग्रेस के द्वारा बनाई गई धरोहर को बेचने का काम किया हैं। और कुछ धरोहर को गिरवी रखने का काम किया
ओर कहा कि भाजपा सरकार लोगों का रोजगार छीनने का काम कर रही है उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के द्वारा किसानों का गन्ने का मूल्य अपनी सरकार में बढाया था इस सरकार के द्वारा किसानों का गन्ने का मूल्य अभी तक ₹1 भी नहीं बढ़ाया इस डबल इंजन की सरकार ने लोगों को हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था नौकरी देने के बजाय इस सरकार ने नौजवानों को बेरोजगार कर दिया। किसानों से यह सरकार जहरीले खेती करा रही है इस सरकार ने किसान मजदूर व्यापारी की कमर तोड़ दी है उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमारी सरकार आई तो सबसे पहले नौजवानों को रोजगार महिलाओं को सम्मान और टूटी हुई सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।
इस मोके पर अक्षय चौहान, विजेंद्र सिंह, बलवीर सिंह चौहान , धर्मेंद्र प्रधान ,राम कुमार भाटी, आदि कोंग्रेस कार्यकर्ता, महिलाएं मौजूद रही।
