किसानों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
लक्सर। क्षेत्र के किसानों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम लक्सर को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में उन्होंने कहा कि दिल्ली में 9 महीने से किसान आंदोलन चल रहा है उसी के क्रम में 15 सितंबर को एक बड़ा आंदोलन होने जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली सहित सभी किसान तहसील कुच करेंगे किसान नेता चौधरी कीरत सिंह ने कहा कि इस प्रोग्राम में राकेश टिकैत या फिर नरेश टिकैत शिरकत करेंगे उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में जो एसडीएम के द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है उसको तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए ।किसानों ने आरपार की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 3 काले कानून वापस नहीं होते तो लक्सर का किसान भी तहसील परिसर में तब तक धरना देगा जब तक यह तीनों काले कानून वापस नहीं हो जाएंगे उन्होंने कहा है कि अब किसान आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है और अगर किसी ने भी उनके साथ किसी भी तरह की बदसलूकी की तो वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
