हरिद्वार। ज्वालापुर पुल जटवाडा पर भीम आर्मी ने दिल्ली पुलिस की जवान,राबिया सैफी के दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के लिए राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन।
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा की ज्वालापुर जटवाड़ा पुल पर भीम आर्मी और ASP पार्टी का बड़ा प्रदर्शन हुआ यह प्रदर्शन आपको बता दें दिल्ली के संगम विहार में रहने वाली राबिया सैफी सिविल डिफेंस में कार्यरत थी उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके शरीर पर चाकू से वार किया गया और हत्या कर दी गई उसी के विरोध में आज भीम आर्मी और ASP के कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर जटवाड़ा पुल से ज्वालापुर कोतवाली पर राष्ट्रपति महामहिम के नाम ज्ञापन दिया जिसमें राबिया सैफी को न्याय मिले और दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार का विरोध किया जिसमें ASP के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, और ASP के जिलाध्यक्ष शेखर कुमार, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल शिंदे ,भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अमरीश कपिल, अंकित पेगवाला, सुमित लाम्बा, अंकित, विकास कुमार,सफीक पधान,विकास कुमार,राव अजमल, राव सदाम, इनाम खान,राव अमजद, राव कुर्बान, अमजद पधान,राव कादिर, आदि भीम आर्मी, और ASP के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
