भारतीय पत्रकार संघ की तीसरी बैठक का किया आयोजन।
बहादराबाद। भारतीय पत्रकार संघ की तीसरी बैठक का आयोजन ब्लॉक सभागार में किया गया बैठक के दौरान भारतीय पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने विशेष चर्चा करते हुए कहा कि भारत के चौथे स्तंभ को कुचलने का टारगेट बनाया जा रहा है अब इसको भारतीय पत्रकार संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। भारतीय पत्रकार संघ के पदाधिकारीयो ने अपने अपने विचारों को रखा,इस मामले पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. साथ ही बैठक के दौरान पत्रकारों की समस्यायों व झूठे मुकदमो को लेकर चर्चा की गयी. न्यूज़ कवरेज के दौरान उन्हें किस तरह की कठिनाईयां आती है. इन मुद्दों को मुख्य रूप से चर्चा में शामिल किया भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष दिलशाद अली ने कहा है कि सभी पत्रकारों की एकता में बल होता है भारतीय पत्रकार संघ संगठन को मजबूती के साथ जिले में खड़ा करना होगा व पत्रकारों पर हो रहे लगातार उत्पीड़न को लेकर भारतीय पत्रकार संघ संगठन हमेशा एकजुट होकर उनके हित की लड़ाई लड़ेगा,भारतीय पत्रकार संघ के उपजिला अध्यक्ष नफीस खान ने कहा है कि पत्रकार हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी देश-दुनिया की खबरों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। इसके बावजूद भारत के चौथे स्तंभ तमाम लोगों द्वारा आए दिन कवरेज के दौरान पत्रकारों को डराने,धमकाने मारपीट व जान से मारने की कोशिश की जाती है। साथ ही पत्रकारों पर जबरदस्ती आपराधिक मुकदमे दर्ज करने के प्रकरण संज्ञान में आते रहते हैं ऐसे में पत्रकारों का उत्पीड़न करने वालों पर सख्ताई बरतनी होगी।
इस मौके पर भारतीय पत्रकार सघ के पदाधिकारि व सदस्य गण मौजूद रहे।
