पूर्व ग्राम प्रधान पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप,
लक्सर। क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान पर पड़ोसी गांव की युवती के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
युवती का कहना है कि पूर्व ग्राम प्रधान जुल्फुकार अंसारी ने नौकरी दिलाने के बहाने मुझे बार बार फोन कर युवती को कागज लेकर अपने ऑफिस पर बुलाया जहां से वह उसे अपनी गाड़ी में बैठा कर हरिद्वार ले गया ग्राम प्रधान ने रास्ते में युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी युवती द्वारा जब विरोध किया गया तो ग्राम प्रधान द्वारा युवती की कनपटी पर देसी तमंचा लगा दिया और जबरदस्ती उसे किसी होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की युवती किसी तरह बचकर होटल से भाग आई और उसने अपनी सारी कहानी अपने परिजनों को बताई परिजनों ने भीकमपुर पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नही की तो परेशान परिजनो ने हिंदू संगठनों का सहारा लिया जिसके चलते हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवती व उसके परिजनों को ले जाकर पुलिस युवती के पिता से बात की तो उसने बताया कि भीक्कमपुर ग्राम प्रधान जुल्फकार अंसारी हमारे घर 2 दिनों से लगातार फोन कर रहा था। हिन्दू संगठन व परिजनों ने चौकी में जमकर हंगामा काटा मामला बिगड़ता देख लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान मौके पर पहुंच गए और उन्होंने किसी तरह मामले को शांत करते हुए गुस्साई भीड़ को ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देते हुवे आरोपी पूर्व प्रधान जुल्फुकार अंसारी को गिरफ्तार कर किया गया है।
