हरिद्वार। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशो पर नवनियुक्त उप जिलाधिकारी पूर्ण सिंह राणा द्वारा अवैध खनन पर कार्यवाही की गयी।
ग्राम रानीमाजरा,बिशनपुर कुंडी ,आदि क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए गंगा नदी को जा रहे रास्तों पर अवैध खनन की रोकथाम करते हुवे अवैध खनन ,परिवहन में सम्मिलित वाहनों 02 डंपर एव 02 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज किया गया उक्त वाहनो में चेकिंग के दोरान कोई वेध रवाना के कागज नहीं पाए गए जिन्हें चोकी इंचार्ज फेरपुर की सुपर्दगी में दिया गया। है
इसके अतिरिक्त तहसील लक्सर में अवैध खनन ,परिवहन की कार्यवाही अमल में लाते हुए 03 डम्पर वाहनो को सीज किया गया है।
लगातार अवैध खनन परिवहन कि शिकायतों पर प्रशासन के सख्त रवैए से एक ओर खनन माफिया सख्ते में है वही अवैध खनन के कारोबारियों में हड़कप मचा हुआ है।
