20 सितम्बर को परिवर्तन यात्रा को लेकर मीटिंग का आयोजन किया।
लक्सर। कांग्रेसियों ने एक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें सभी को बताया गया कि 20 सितम्बर को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित अन्य बड़े नेताओं के नेतृत्व में एक परिवर्तन यात्रा का आयोजन पूरे उत्तराखंड में किया जा रहा है। उसमें सभी को जिम्मेदारी दी गई है कि बहादरपुर खादर से शिव चौक चौराहे लक्सर पर इस परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया जाएगा। उसके बाद सुल्तानपुर में एक मीटिंग का आयोजन भी किया जाएगा।
इस मोके पर पूर्व विधायक तस्लीम अहमद, जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, मोहन चौधरी, डॉ उमा दत्त शर्मा, बालेश्वर सिंह, सनवर राजा, जगमेर मास्टर ,संजय वर्मा ,संजय सैनी एडवोकेट ,सतवीर चौधरी , जगदेव सिंह, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र, भगत सिंह चौधरी, देवेश राणा,आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
