संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,
लक्सर। क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों में हड़कम्प मच गया जिसकी सूचना ग्रामीण के द्वारा लक्सर पुलिस को दी गई।लक्सर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय।
वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि सूचना मिली थी। कि एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई व्यक्ति मर्त अवस्था मे पड़ा हुआ था।उसकी जेब में शराब के पव्वे पड़े हुए थे उसका नाम तेज पाल उर्फ तेजा उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।उसके सव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
