उत्तराखंड विद्युत कर्मचारी अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण कार्यक्रम,
हरिद्वार में ऊर्जा निगमों के अधिकारी कर्मचारी संविदा कर्मचारी एवं self-help के कर्मचारियों की एक विशाल सभा का आयोजन विद्युत वितरण खण्ड ज्वालापुर कार्यालय में किया गया। कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया सभा की अध्यक्षता अश्वनी कुमार एवं संचालन सन्नी गोस्वामी के द्वारा किया गया।
मोर्चा के द्वारा 27 जुलाई 2021 को की गई विद्युत कार्मिकों की विशाल हड़ताल एवं उसके बाद सरकार से हुए समझौते की जानकारी दी गई सदस्यों ने इस बात पर संतोष जाहिर किया की मोर्चा द्वारा 27 जुलाई को की गई ऐतिहासिक हड़ताल पूर्णता सफल रही है एवं ऊर्जा निगम के कार्मिकों ने एकता का परिचय देते हुए अपने आंदोलन में प्रतिभाग किया ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा कार्मिकों को आश्वस्त किया गया की उनकी सभी मांगों पर एक माह के अंदर आदेश जारी कर दिए जाएंगे सरकार के सकारात्मक रुक को देखते हुए ऊर्जा कार्मिकों ने अपनी हड़ताल को स्थगित कर दिया।इस कार्यक्रम में अरविंद कुमार, संदीप शर्मा,सन्नी गोस्वामी,अनुज जूड़ीवाल,कमल सिंह,नीरज कुमार, हयाद सिंह बोरा,श्रीमती शालिनी चौहान,श्रीमती प्रियंका,आलोक चौहान आदि ने अपने विचार रखे।
