राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर निबंध भाषण पोस्टर प्रतियोगिता का किया आयोजन

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर निबंध भाषण पोस्टर प्रतियोगिता का किया आयोजन,

लक्सर। खानपुर में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर में निबन्ध, भाषण पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को प्रधानचार्य व हिन्दी प्रवक्ता सविता धारीवाल द्वारा सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष हिन्दी दिवस की थीम ‘‘पढेगा भारत तो बढ़ेगा भारत’’ हैैं। उन्होंने कहा कि हिन्दी समस्त भाषाओं की जननी हैै बिना हिन्दी के विकास सम्भव नहीं है। हिन्दी प्रवक्ता सविता धारीवाल ने कहा कि हिन्दी सबसे आसान भाषा है जिसमें सबसे सरल हैं। हिन्दी के प्रति रूचि बढाने के लिये ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।
निबन्ध में नेहा, नीशु व वन्दना सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि जयकुुमार, सलौनी, रोजी मलिक व दीपा रानी का सान्त्वना पुरस्कार दिया गया पोस्टर प्रतियोगिता में रितिका, दीप माला व तन्नु को क्रमशः पहला, दूसरा व तीसर पुरस्कार प्रदान किया गया। भाषण प्रतियोगिता में तन्नु चौधरी, प्रिया, बुसरा, पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहें। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर में सुरेशचन्द्र कवटियाल, प्रमोद शर्मा, रविन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, मीनू यादव, सविता धारीवाल, पकंज कुमार, मिनाक्षी, पारस कुमार, विजय कुमार, गायत्री, सुलता देवी सिकदार, अंजुली गुप्ता, बबीता देवी, संजय गुप्ता, सुधा रानी, कुशमणि चौहान, डॉ0 रंजना, सोमेन्द्र सिंह पवार, विशाल कुमार, ओमपाल, बृजपाल, अशोक कुमार, सुन्दर, अनिल आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।