पथरी। रानीमाजरा गांव में रात के समय मे किसानों की फसलों को 4 हाथियों का झुंड रौंदते है।

पथरी। रानीमाजरा गांव में रात के समय मे किसानों की फसलों को 4 हाथियों का झुंड रौंदते है।

हाथियों के द्वारा किसानों की फसलों में जमकर उत्पात मचाया गया जब सुबह किसान अपने खेतों में फसलों को देखता है तो किसान के होश उड़ जाते है क्योंकि इस समय धान की फसल और गन्ने की फसल तैयार हैं और जंगली हाथियों का आना प्रारंभ हो गया है अभी हाल ही में कुछ समय पूर्व राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्र में बाउंड्री वॉल करने के लिए पैसा जारी किया गया था 3 किलोमीटर की बाउंड्री का कार्य वन विभाग के माध्यम से कराया गया लेकिन दुख की बात यह है इस बाउंड्री वॉल की सुरक्षा ना होने के कारण किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है कुछ दिन तक तो वन विभाग के कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ में कार्य किया है लेकिन अब वन विभाग की लापरवाही के कारण फिर से हाथी प्रभावित इलाकों में हाथी की दस्तक बढ़ गई है जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है जिस समय बाउंड्री वाल का कार्य चल रहा था उस समय हमारे जिले के डीएफओ नीरज शर्मा एवं डिप्टी रेंजर दिनेश नौटियाल ने किसानों के साथ में एक मीटिंग का आयोजन किया था जिसमें बाउंड्री वॉल होते समय किसानों को आश्वासन दिया गया था कि बाउंड्री वॉल के बीच में वन विभाग की चौकियां बनाए जाएंगे लेकिन किसी कारण वश ऐसा नहीं हुआ जिसका फायदा अब खनन माफिया उठा रहे हैं कुछ समय तक हाथी प्रभावित इलाके में हाथियों का आना जाना बंद हो गया था क्योंकि उस समय जो बाउंड्री वॉल के ऊपर सोलर फेंसिंग की गई थी वह सही प्रकार से अपना कार्य कर रही थी और बिशनपुर से आगे सोलर फेंसिंग का कार्य टांडा भागमल गांव तक किया गया था जो की उस समय सही प्रकार से चल रहा था और कुछ दिनों के बाद गंगा में पानी भी बढ़ गया था जिस कारण से खनन का कार्य गंगा नदी में बंद हो गया था अब फिर से इस सोलर फेंसिंग को खनन माफियाओं के द्वारा जगह-जगह से तोड़ दिया गया है और एक दो जगह से गंगा नदी में पानी आने की वजह से दीवार भी टूट गई है इसी वजह से अब दोबारा से हाथी आने पर आरंभ हो गए हैं लेकिन दुख की बात यह है की किसान हित में सोचने वाला कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि नहीं है क्योंकि इस समय स्टोन क्रेशर के मालिक कुछ भैंसा बुग्गी वालों से रात दिन खनन कराने में लगे हुवे हैं और यह भैंसा बुग्गी वाले जो वन विभाग के द्वारा सोलर फेंसिंग एवं बाउंड्री वाल का कार्य हुआ था उसको भी क्षति पहुंचा रहे हैं जब अभी स्टोन क्रेशर को कहीं से भी कच्चा माल नहीं मिल रहा है तब इनके क्रेशर रात दिन कैसे चल रहे हैं यह सोचने वाला विषय है क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों को चाहिए कि ऐसे स्टोन क्रेशर के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो जिस स्टोन क्रेशर पर बाउंड्री वाल का पत्थर एवं आरबीएम पहुंचाया गया है उसी स्टोन क्रेशर से इस नुकसान की भरपाई हो जो भी स्टोन क्रेशर गंगा के आसपास लगे हुए हैं और उन पर गंगा का नया माल पड़ा हुआ है या उसी स्टोन क्रेशर पर कार्य चल रहे हैं ऐसे स्टोन क्रेशर के विरोध में कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
इस मौके पर किसान ग्राम प्रधान नूतन कुमार, सरवन कुमार, धीर सिंह, साधुराम, धर्मवीर सिंह, शिवकुमार ,नीतू सैनी ,शेषराज सैनी, देशराज सैनी ,आदि किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।