एसडीएम ने पूर्ति अधिकारियों कि मीटिंग कर दिए सख्त निर्देश।
लक्सर। एसडीएम वैभव गुप्ता ने अपने कार्यालय पर एडीओ खानपुर व ममता रबारी पूर्ति निरीक्षक अरुण गैरोला एडीओ पंचायत लक्सर दिनेश एडीओ पंचायत खानपुर मांगेराम उचित दर विक्रेता एसोसिएशन लक्सर राजेश कुमार उचित दर विक्रेता मुंडाखेड़ा खुर्द मेनपाल सिंह कुआं खेड़ा जोध सिंह नगला किताब राजेंद्र कान वाली राधेलाल बहादरपुर महंत गिरी तुगलपुर खानपुर को अपने कार्यालय में बुलाकर एक मीटिंग का आयोजन किया।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी उचित दर विक्रेता वक्त रहते हुए अपना काम सही तरीके से करें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी आदेश दिए ।आप सभी उचित दर विक्रेता की दुकानों पर जाकर चैकिग करें और उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि मेरे द्वारा भी इन सभी दुकानों की वक्त रहते हुए जांच की जाएगी जो भी उचित दर विक्रेता राशन देने में गड़बड़ी करेगा उसकी दुकान निरस्त करने की भी कार्रवाई की जायेगी।
