हिरण के बच्चे की जान बचा कर मानवता की मिसाल पेश की,
लक्सर। रायसी चौकी इंचार्ज विनय मोहन द्विवेदी द्वारा घायल हिरण के बच्चे को रेस्क्यू कर वन विभाग के सुपुर्द किया।
रायसी पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम प्रतापपुर में एक हिरण का बच्चा जंगल से भटककर गांव आबादी क्षेत्र में आ गया।जिसके ऊपर शिकार की नियत से गांव के कुत्तों ने हमला कर दिया।जिसकी सूचना गांव के ही रोहित नाम के शख्स ने पुलिस को सूचना दी।जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर बिना देरी किए तुरंत पहुंचकर चौकी इंचार्ज रायसी विनय मोहन द्विवेदी मय हमरा कांस्टेबल अनिल व अवनीश राणा द्वारा हिरण के बच्चे को रेस्क्यू कर वन विभाग के दरोगा जाति राम को सूचना देकर मौके पर बुलाया।और हिरण का बच्चा काफी जख्मी हो गया था।उनके सुपुर्द किया गया इसके पश्चात जाती राम वन दरोगा ने बताया कि उसके उपचार के तत्पश्चात जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
