22 सितम्बर को होने वाली महापंचायत के लिए किसान तैयार,
लक्सर। 22 सितम्बर को किसान महापंचायत के लिए किसान नेताओं ने लोगों को मीटिंग में बुलाने के लिए कमर कस ली है। जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने बताया कि लक्सर शुगर मिल में जो किसान महापंचायत होने जा रही है यह पंचायत ऐतिहासिक होगी और लक्सर में उससे पहले जो भी मीटिंग हुई उन सभी मीटिंग का रिकॉर्ड तोड़ेगी उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की मांग मानने के लिए सरकार को मजबूर करेगी। चौधरी रवि कुमार ने कहां की लक्सर की पंचायत से लोगों को पता चल जाएगा कि किसानों में कितना गुस्सा है।
किसान महापंचायत में पहुंचे मीटिंग में बसेड़ी खादर इकराम अली ,फुरकान अहमद ,खुर्शीद आलम ,गुलफाम अली, सफीक अहमद ,बाबू हसन, हसन अली, आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
