जहरीला पदार्थ खाने से 16 वर्षीय युवक की मौत,
लक्सर। क्षेत्र के महाराजपुर कला मे एक युवक ने जहरीला पदार्थ खालिया था।जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
रायसी पुलिस चौकी इंचार्ज विनय मोहन त्रिवेदी ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली।कि आकाश पुत्र सुखरमपाल निवासी ग्राम महाराजपुर कला थाना कोतवाली लक्सर उम्र 16 वर्ष जिसने विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया था।उसके परिजनों के द्वारा उसको विनय विशाल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया था।जिसे रेफर करा कर उसके परिजन उसको एम्स ऋषिकेश में ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।उसके शव को परिजनों द्वारा उसके घर महाराजपुर कला लाया गया। जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
