अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।
लक्सर। क्षेत्र के खानपुर में सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार देहरादून क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एन0 एस0 नयाल के संयोजकत्व में नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर मेें आजादी का अमृत महोत्सव बड़ी घूम-धाम से मनाया गया।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एन0 एस0 नयाल ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर
भारत एवम् कोविड-19 के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ देश की आजादी की गाथा से
छात्रो को अवगत कराने के लिये इस कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि चेयरमैन रणवीर सिंह व कार्यक्रम अध्यक्ष ने भी बच्चो को आजादी का अमृत महोत्सव के बारे में बताया। चैयरमेन ओमकार ने भी आजादी के महोत्सव पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भाषण, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर व फैन्सी ड्रैस शो का आयोजन भी किया गया। जिसमे से भाषण प्रतियोगिता में तन्नू चौधरी,सुहानी, शर्मा फैन्सी ड्रैस शो और भारत माता,जवाहर लाल नेहरू,लक्ष्मी बाई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे दीपक, दूष्यन्त, शिवम, बलराम छात्रो ने पुरस्कार प्राप्त किये। पोस्टर प्रतियोगिता मे जूनियर वर्ग मे सुहानी, आशु , सूरज तथा सीनियर वर्ग में छवी, निशा, सलोनी प्रतिभागियो ने
क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किये। अतिथियो ने सभी प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने सभी अतिथियो को शॉल ओढाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उज्जवल सपने की टीम के कलॉकारो ने आजादी का अमृत महोत्सव को लेते हुये नाटक तथा कोरोना बचाव पर नाटक का मंचन किया। सविता धारीवाल को आजादी का अमृत महोत्सव व मिनाक्षी मैडम को आत्मनिर्भर भारत, पारस चौधरी को कार्यक्रम का संचालन करने व कुशमणि चौहान और मुकेश कुमार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराने के लिय कुशलता देवी निकुंज एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी ने विशेष सहयोग किया कार्यक्रम समापन करते हुए डॉ घनश्याम गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर सुरेश चंद्र विलियन प्रमोद शर्मा वीरेंद्र कुमार मुकेश कुमार बलराम गुप्ता आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
