हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधान सभा सराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों मुस्लिम युवाओं और महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।
उत्तराखंड सरकार कैबिनेट मंत्री स्वामी यदिस्वरानंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी धर्म और समुदाय को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है हमारा नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास हम सभी वर्ग का विश्वास जीतने का काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर चल रहा है उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के हित भारतीय जनता पार्टी में सुरक्षित हैं इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान और मंडल अध्यक्ष विकास कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सभी लोगों को शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाएं सभी वर्ग के लिए चलाई जा रही है।
इस अवसर पर कलीम अंसारी, आरिफ अली, डॉक्टर मुबारिक, धनपाल यादव, प्रदीप यादव, विनोद कुमार, सुशील शर्मा ,चंद्र किरण सिंह ,सोहन वीर पाल, राजेश कुमार ,आदि कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
