पुलिस ने अवैध देसी तमंचे के साथ दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार,
लक्सर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तो को देसी तमंचा व एक जिंदा कार्तूस व एक चाकू सहित गिरफ्तार किया है।
वही सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज अंकुर शर्मा ने बताया कि हम अपने हमराह कांस्टेबल गंगा सिंह व पंकज रावत के साथ चेकिंग कर रहे थे चेकिंग के दौरान इस्माइलपुर की ओर से दो अभियुक्तो को एक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए पुलिस को देख कर दोनों अभियुक्त मोटरसाइकिल घुमा कर वापस भागने लगे मोटरसाइकिल घूमाआते वक्त वह नीचे गिर पड़े संदिग्ध होने पर उन दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी तलाशी लेने पर एक देसी तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तो ने अपने नाम प्रमोद चौहान पुत्र शोभाराम निवासी ग्राम केवलपुरी दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम लाखन पुत्र नरेश निवासी ग्राम उपरोक्त बताया दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में समक्ष पेश किया।
