बैंक ऑफ बड़ौदा की मिनी ब्रांच से चोरी हुई नकदी सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार,
लक्सर। बैंक ऑफ बड़ौदा की मिनी ब्रांच गोवर्धनपुर में शटर तोड़कर चोरी करने वाले एक आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यालय के समक्ष पेश किया।
एसओ खानपुर अभिनव शर्मा ने बताया कि परवेज हसन पुत्र सिराजुद्दीन निवासी ग्राम लालचंद वाला ने एक पत्र देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बैंक ऑफ बड़ौदा की मिनी ब्रांच में चोरी करने का आरोप लगाया था जिसमें अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था उसमें पुलिस टीम का गठन कर पुलिस टीम में खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा गोवर्धनपुर पुलिस चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा कांस्टेबल राजीव कुमार ने मुखबिर द्वारा बताई गई सूचना के आधार पर सीसीटीवी की फुटेज के द्वारा एक अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उस व्यक्ति ने सब सच बता दिया जिसके कब्जे से एक ड्राइवर लाइसेंस परवेज हसन एक आधार कार्ड परवेज हसन व अभियुक्त की सभी जेब में से ₹11112 की नगदी बरामद हुई पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कपिल देव पुत्र दिनेश श्री चंद निवासी ग्राम वार्ड नंबर 6 मोती टिकट थाना जिला अरडीया बिहार हाल पता राणा सरिया फैक्ट्री गनोली लक्सर उम्र 19 वर्ष बताया उसको संबंधित मुकदमे में दाखिल करते हुवे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
