पथरी। क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर जट्ट में रामलीला में धनुष यज्ञ लीला के बाद रामचंद्र की बारात की शोभा यात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ रामलीला कमेटी बहादुरपुर जट्ट के प्रधान धीर सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर रामलीला के निदेशक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि धनुष यज्ञ में रामचंद्र और सीता माता का विवाह संपन्न होने पर आज रामचंद्र की बारात पूरे गांव में निकाली गई बारात में झांकी और बैंड बाजे की व्यवस्था की गई थी सभी ग्राम वासियों ने रामचंद्र और सीता माता की पालकी पर पुष्प वर्षा की और रामचंद्र और सीता माता की जय कारे लगाएं और जगह जगह पर शोभा यात्रा का स्वागत किया रामलीला समिति से धीर सिंह प्रधान, शिवा चौधारी, सचिव पुष्पेंद्र काला,राकेश, कुक्कू, पवन कश्यप ,शुगम कुमार, अजमेर कश्यप, अमित सैनी ,रमेश कुमार, ललित चौधरी, चंदकिरन सिंह ,सोहनवीर पाल,आदि मौजूद रहे।
