चलती मोटर साईकिल के बैग में आग लगने से हाइवे पर अफरातफरी मच गई,
बहादराबाद। रानीपुर झाल के समीप एक मोटरसाइकिल में लगे बेग में आग लगने से हाइवे पर अफरा तफरी मच गई गनीमत रही कि आग बैग तक ही सिमित रही अन्यथा बड़ा हादशा भी हो सकता था राहगीरों ने आग बूझकर हादसे क़ो होने से बचा लिया। घटना रानीपुर झाल के पास हाइवे की है जहाँ एक़ बाइक सवार की बाइक में लगे बैग में अचानक आग लग गई जैसे ही मोटर साईकिल सवार क़ो बैग में आग लगने का पता चला तो उसने बाइक क़ो नीचे लेटाकर बैग क़ो बाइक से निकाल कर सडक पर फेंक दिया जिसे राहगीरो की सहायता से बुझाया गया ओर आग बुझाई गयी और एक बड़ा हादसा होने से बचाया।
