पथरी। क्षेत्र ग्राम बहादुरपुर जट्ट में रामलीला में आरती में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने भगवान श्रीरामचंद्र लक्ष्मण और सीता माता की आरती उतारकर लीला का शुभारंभ कराया।

पथरी। क्षेत्र ग्राम बहादुरपुर जट्ट में रामलीला में आरती में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने भगवान श्रीरामचंद्र लक्ष्मण और सीता माता की आरती उतारकर लीला का शुभारंभ कराया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीरामचंद्र के चरित्र से हमें शिक्षा लेनी चाहिए जिस प्रकार उन्होंने राजपाठ त्यागकर को 14 वर्ष के लिए अपने पिताजी की आज्ञा से वन को चुना था इस प्रकार के आदर्श आज की युवा पीढ़ी को ग्रहण करने की आवश्यकता है रामलीला के निदेशक धर्मेंद्र सिंह चौहान और रामलीला प्रधान धीर सिंह चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया रामलीला के निदेशक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बांदी मंथरा के द्वारा केकई के कान भरने से कैकई कोप भवन में चली गई कोप भवन में जाने का समाचार सुनकर दशरथ उन्हें मनाने के लिए कोप भवन में गए तब केकई ने उनसे दो वरदान देने को कहा पहले वरदान से केकई ने भरत को राजतिलक और दूसरा वरदान से श्रीरामचंद्र को 14 वर्ष का वनवास मांग लिया जिसे सुनकर दशरथ वही मूर्छित होकर गिर पड़े उन्होंने केकई से श्रीरामचंद्र को वन ना भेजने के लिए बहुत विनती की परंतु केकई नहीं मानी अंत में श्रीरामचंद्र कौशल्या और सुमित्रा माताओं से आज्ञा लेकर लक्ष्मण और सीता माता के साथ वन को चले गए इधर दशरथ ने श्रीरामचंद्र सीता माता और लक्ष्मण के वियोग में अपने प्राण त्याग दिए।

इस दृश्य को देखने वाले दर्शकों ने रामरीला का आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।