एसडीएम ने ब्लॉक में संबंधित अधिकारियों को दिए आदेश।
लक्सर। उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि लक्सर ब्लॉक में मीटिंग कर सभी अधिकारियों का आपस में परिचय कराया गया और सभी संबंधित कर्मचारियों को आदेश दिए गए की जो राशन की दुकान खाली चल रही हैं उनका तुरंत चयन किया जाए जिससे लोगों को राशन लेने में कोई परेशानी ना हो खंड विकास अधिकारी लक्सर ने बताया कि यह मीटिंग प्रधानमंत्री योजना के द्वारा मकान बनाए जा रहे हैं सभी संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि आप अपने गांव मैं सही आदमी का चयन करें जिसके पास मकान नहीं है उसका चयन जरूरी करें ऐसा ना हो की किसी के पास मकान है और उसको मकान न दिया जाए किसी कर्मचारी ने मकान में लापरवाही की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
