भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से मिलने पहुंचे लक्सर विधायक संजय गुप्ता

भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से मिलने पहुंचे लक्सर विधायक संजय गुप्ता।

लक्सर। कैवेंडिश टायर कंपनी के सामने भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से मिलने पहुंचे विधायक संजय गुप्ता ने
सभी ने कर्मचारियों व कम्पनी प्रशासन के बीच वार्ता कराने की कोशिश की विधायक संजय गुप्ता उपजिलाधिकारी विवेक गुप्ता व लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस चौहान ने कंपनी प्रशासन व कर्मचारियों के बीच सुलह कराने की कोशिश की कंपनी प्रशासन की ओर से कही गई। बात जब कर्मचारियों के सामने रखी तो भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने उसे मानने से साफ इंकार कर दिया।धरना स्थल पर पहुंचे विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि कंपनी प्रशासन तत्काल किसी भी बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। बल्कि उसने भरोसा दिलाया है कि अगले 15 दिनों में कर्मचारियों की मांगों पर विचार किया जाएगा।विचार करने के उपरांत ही जो सहमति बनेगी उसे लागू कर दिया जाएगा।फिलहाल कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करनी होगी। उपजिलाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि कंपनी प्रशासन का कहना है।कि पिछले 1 माह से कंपनी को बेहद नुकसान हो रहा है।कंपनी बहुत बड़े नुकसान में जा चुकी है पिछले 15 दिनों से लगभग एक करोड रुपए प्रतिदिन का नुकसान झेल रही कंपनी अब बहुत बड़े नुकसान में जा चुकी है। कंपनी होल्डर का निर्देश है कि अगर कर्मचारी तत्काल हड़ताल खत्म करके वापस काम पर आते हैं।तो उनकी मांगों पर विचार किया जा सकता है अगर कर्मचारी तत्काल काम पर नहीं लौटते हैं।तो कंपनी को लॉगआउट कर दिया जाएगा।वही भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी प्रशासन चाहे जो करें लेकिन जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा। हम किसी भी हाल में भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन खत्म करने को तैयार नहीं है। अंजाम चाहे जो भी हो हम सब भुगतने को तैयार हैं।आपको बता दें लक्सर के सुल्तानपुर में आगामी 10 अक्टूबर को उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम प्रायोजित है। जिसे लेकर लक्सर विधायक संजय गुप्ता काफी नर्वस नजर आ रहे हैं।कंपनी कर्मचारियों ने कैंडिस कंपनी में हेलीपैड पर सीएम का हेलीकॉप्टर ना उतरने देने की चेतावनी दी है।दी गई चेतावनी के चलते विधायक संजय गुप्ता सहित लक्सर प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं।यही वजह है कि आज 8 दिन बाद लक्सर प्रशासन धरना स्थल पर पहुंचा और सुलह कराने की कोशिश की इससे पहले लक्सर प्रशासन का कोई भी कर्मचारी धरना स्थल पर नही पहुंचा धरना स्थल पर पहुंचे लक्सर विधायक से कर्मचारियों ने सीएम को काले झंडे दिखाने की बात कही जिस पर नाराज संजय गुप्ता व कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।गुस्साए लक्सर विधायक ने कर्मचारियों को यहां तक कह गए कि अगर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए गए।तो यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।