शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रानीपुर क्षेत्र में निवासरत एक १९ वर्षीय युवती के बिना बताये घर से चले जाने व काफी तलाश के उपरान्त  युवती स्वयं वापस आयी पर युवती की मां द्वारा दी गई शिकायत पर पीडिता का मेडिकल करवाकर कोतवाली रानीपुर में प्रतिवादी गोविन्द के खिलाफ शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म करने के संबंध में दर्ज गुमशुदगी में धारा 69 बी0एन0एस0 की वृद्धि की गयी।

नाबालिग बेटी का लगातार पीछा कर अपहरण का प्रयास करने एवं गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में सूचना दी, जिस पर तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 225/26 धारा 78,137(2),62, 352,351(1) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाबालिग पीडिता के बयान अंकित कर पीडिता का मेडिकल के आधार पर अभियोग में आरोपी करण के विरूद्ध धारा 64,65 बी0एन0एस0 व 3/4, 11/12 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।

दोनों मामलों में आरोपी युवकों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कल आरोपी गोविन्द को गैर प्रान्त सहारनपुर उ0प्र0 स्थित पीडब्ल्यूडीगेस्ट हाऊस बादशाहीबाग बाजार के पास से मुकदमा उपरोक्त में अन्तर्गत धारा 69 बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया। 

अन्य आरोपी करण को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कल दिनांक 10.07.2026 को विष्णुलोक कालोनी बडी टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया। 

दोनों को आज  मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।” 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- गोविन्द पुत्र बेगपाल निवासी ग्राम मगनपुरा बादशाहीबाग थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष

2- करण पुत्र काले सिंह उर्फ कालीचरण निवासी मौहल्ला कडच्छ ज्वालापुर उम्र 20 वर्ष

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी

2. उ0नि0 पूजा पाण्डेय

3. उ0नि0 राहुल थापा

4. उ0नि0 संदीपा भण्डारी

5. का0  रविन्द्र बिष्ट

6. का0 विवेक गुसांई

7. का0 प्रेम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।