ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की गोतस्करों पर बड़ी कार्रवाई। 150 किलो गौमांस के साथ 02 आरोपी कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की गोतस्करों पर बड़ी कार्रवाई।

150 किलो गौमांस के साथ 02 आरोपी कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मौके से गौमांस, पशु कटान उपकरण व तराजू बरामद।

कलियर क्षेत्र में बिक्री की फिराक में थे आरोपी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में गौकशी एवं अवैध पशु कटान पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वाड, गढ़वाल रेंज हरिद्वार एवं कोतवाली पिरान कलियर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में गौतस्करी, गौहत्या एवं अवैध पशु कटान की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग एवं गश्त की जा रही थी।

गश्त/चैकिंग के दौरान टीम कलियर स्थित तेलियों वाली मस्जिद के निकट मन्नवर उर्फ मन्ना की मीट की दुकान पर पहुंची। 

दुकान के अंदर दो व्यक्ति कथित रूप से मांस की काट-छांट करते मिले। मौके से लगभग 150 किलो गौमांस, पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण तथा कांटा-तराजू बरामद किया गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि बरामद गौमांस दुकान संचालक मन्नवर द्वारा लाया गया था तथा उसे कलियर क्षेत्र में बेचने की तैयारी की जा रही थी। 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया व उनके विरुद्ध मु0अ0सं0 154/2026, धारा 5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अफरोज पुत्र नाजिर, निवासी निकट तेलियों वाली मस्जिद, वार्ड नं. 01, कलियर, कोतवाली कलियर, जनपद हरिद्वार

2. कलीम पुत्र वहीद, निवासी निकट कुरैशी वाली मस्जिद, वार्ड नं. 01, कलियर, कोतवाली कलियर, जनपद हरिद्वार

बरामदगी

1. लगभग 150 किलो गौमांस

2. ⁠01 अदद कुल्हाड़ी

3. ⁠02 अदद छुरी

4. ⁠01 अदद चापड़

5. ⁠01 अदद कांटा-तराजू

6. ⁠07 अदद बाट

पुलिस टीम

1. उ0नि0 शरद सिंह

2. ⁠का0 167 पूरन सिंह दानू

3. ⁠का0 28 प्रवीण कुमार (उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वाड, गढ़वाल परिक्षेत्र)

4. ⁠हे0का0 अनीस अहमद, कोतवाली कलियर

5. ⁠का0 प्रकाश मनराल, कोतवाली कलियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।