आम जनमानस को सस्ती दवाइयां पहुंचाना जन औषधि केंद्रों का है लक्ष्य- आदेश चौहान

आम जनमानस को सस्ती दवाइयां पहुंचाना जन औषधि केंद्रों का है लक्ष्य- आदेश चौहान

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जन औषधि परियोजना के द्वारा 75 वर्ष की आयु से ऊपर के बुजुर्गों के लिए निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा के वितरित की गई।।कार्यक्रम का आयोजन बहादराबाद स्थित हंस आई केयर हॉस्पिटल में जन औषधि केंद्र बहादराबाद एवं हंस आई केयर के संयुक्त तत्वाधान द्वारा किया गया।।जिसमें मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं सीनियर फिजिशियन डॉक्टर अश्वनी सिंह चौहान के साथ जिला सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वीर प्रताप,अमित चौहान,जिला संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता हंस आई केयर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ नरेश ने कार्यक्रम में उपस्थित रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही भारतीय जन औषधि परियोजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली जेनेरिक दवाइयां रोगी को ठीक तो कर ही रही है और साथ ही रोगी को आर्थिक लाभ भी पहुंचा रही है। चिकित्सक डॉ अश्विनी सिंह चौहान द्वारा किट में मिलने वाली सभी दवाइयों की विस्तृत जानकारी वरिष्ठ जनों को दी गई।।
इस मौके पर पूर्ण सेवा देने वाले मंडल विद्यार्थी प्रमुख विभांशु चौहान शिवम चौहान मोहित चौहान एवं विकास विमान को सम्मानित किया गया डॉक्टर हिना,संजय,अमित मंडल समस्त हंस आई केयर के पदाधिकारी गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।